7 अगस्त 2014 - 15:46
सीरियाई सेना का आप्रेशन जारी।

आतंकवादियों से मुक़ाबले में सुरक्षा बलों को मिलने वाली सफलता पर सीरिया के प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया है।

अबनाः आतंकवादियों से मुक़ाबले में सुरक्षा बलों को मिलने वाली सफलता पर सीरिया के प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त किया है।
वाएल अलहलक़ी ने कहा है कि पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि देश की सेना को आतंकवादियों के साथ मुक़ाबले में अवश्य सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीरिया के अतिग्रहित सभी क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया जाएगा। सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के भूभाग को आतंकवादियों से स्वतंत्र कराने में सेना अपना भरसक प्रयास करेगी और आतंकवादियों के नियंत्रण में सीरिया की भूमि का एक छोटा सा टुकड़ा भी नहीं रहने दिया जाएगा।
इसी बीच सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमोअल्लिम ने कहा है कि सीरिया की सेना को मिलने वाली सफलताओं से समझा जा सकता है कि समस्त अतिग्रहित क्षेत्रों को आतंकवादियों के चुंगल से मुक्त करा लिया जाएगा।